Education

मिथिला विश्वविद्यालय: स्नातकोत्तर फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा प्रपत्र कल तक भरा जाएगा, 17 से होगी परीक्षा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

स्नातकोत्तर फर्स्ट सेमेस्टर 2021-23 का परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क बिना विलंब शुल्क के 7 दिसंबर तक भरा जा सकेगा। वहीं, सामान्य विलंब शुल्क के साथ यह 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक भरा जाना तय है। उक्त जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद मोहन मिश्र ने बताया कि स्नातकोत्तर फर्स्ट सेमेस्टर 20 21 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क बिना किसी विलंब शुल्क के 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक निर्धारित है।

इसके बाद 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सामान्य शुल्क अदा करने के बाद ही उनका परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा की तिथि भी तय कर दी गई है। परीक्षा 17 दिसंबर से शुरू की जाएगी। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी बाद में प्रकाशित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago