समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [रत्न शंकर भारद्वाज] :- विद्यापति राजकीय महोत्सव पर अन्य वर्षो की भांति इस साल भी शनिवार को विद्यापतिधाम में सफाई को ले स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और नेताओ, जनप्रतिनिधियों ने भोले शंकर के दरबार में झाड़ू चलाकर साफ सफाई किया।
मंदिर परिसर से सफाई की शुरुआत करते हुए अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, स्टेशन चौक, विद्यापति बाजार होते स्मारक चौक और प्रखंड एवम अंचल कार्यालय के सामने सरक तक सभी ने साफ सफाई किया। और लोगो से स्वच्छता को लेकर अपने अपने घरों और आसपास के छेत्रो को साफ रखने का सुझाव दिया। साथ ही स्वच्छता के महत्व की जानकारी भी लोगो को दी गई।
मौके पर एसडीओ प्रियंका कुमारी, डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, बीडीओ प्रकृति नयनम, दलसिंहसराय बीडीओ प्रफुल्ल कुमार, सीओ अजय कुमार, जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रतन कुमार, संजीत सहनी, मुकेश कुमार, विजय कुमार, मंदिर कमेटी के चतुरानंद गिरि, नवल गिरि, भोला गिरी, संजय बाबा, भूपेंद्र नारायण सिंह, राजीव कुमार आदि थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…
समस्तीपुर : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान…
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…