Samastipur

समस्तीपुर: चोरी-छिपे महिला का वीडियो बनाना युवक को पड़ा महंगा, लोगों ने पकड़कर पोल में बांधकर पीटा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर लाला] :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ बाजार स्थित लहेरिया चौक के समीप एक महिला का चोरी चुपके वीडियो बनाना एक युवक को महंगा पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपने अंदाज में उसे बिजली के पोल में बांध कर जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक आस पड़ोस में काम करने वाले एक युवक एक महिला का वीडियो बना लिया था।

महिला की जानकारी के बाद उसके पति ने अपने घर में लगे कैमरे की सघनता से छानबीन करने के उपरांत कथित तौर पर वीडियो बनाने वाले युवक को बुधवार की सुबह अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद युवक के मोबाइल फोन की सघनता से छानबीन की। जिसमें उक्त वीडियो पाएं जानें पर के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई करते हुए पास के ही बिजली के एक पोल में बांध दिया।

युवक की पहचान शेरपुर गांव के वार्ड 5 निवासी राजकुमार दास के पुत्र विजय कुमार (32) के रुप में हुई है। वह पास में ही राजमिस्त्री का काम करता था। सुचना पर एएसआई शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने बंधक बने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

पीड़िता के पति मऊ बाजार वार्ड 11 निवासी गौतम कुमार चौधरी ने बताया कि गत 27 नवंबर को युक्त युवक ने मेरे घर में पिछे की दिशा से प्रवेश कर मेरी पत्नी का चोरी चुपके वीडियो बना लिया था। जब इसका आभास मेरी पत्नी कल्पना देवी को हुआ तो इसकी जानकारी मुझे दी। मैंने अपने घर में लगे कैमरे में वीडियो की सघनता से छानबीन की तो सारा माजरा समझ में आया। इसके बाद युवक को चिन्हित करते हुए उसे पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अग्रेतर कार्यवायी में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

8 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

9 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

11 घंटे ago