Samastipur

विभूतिपुर: शराब के धंधे में हुई कंपटीशन तो कारोबारी ने गुलशन की कर दी थी ह’त्या, पुलिस ने किया खुलासा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देशरी बांध के पास बीते 21 नवंबर की रात्रि एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर लाश को छुपाने के लिए मिट्टी से ढक दिया गया था। अगले दिन लावारिस अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली थी। लाश के पास से पुलिस टूटी हुई बेल्ट भी बरामद किया था। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के भगवानपुर सूर्यपुरा निवासी पप्पू राय के 24 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गई थी।

घटना के संबंध में मृतक के मामा मनोज कुमार सिंह ने विभूतिपुर थाने में कांड संख्या 437/22 दर्ज करवाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के उद्भेदन हेतु समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। टीम के द्वारा मैनुअली एवं तकनीकी अनुसंधान के जरिए घटना में शामिल एक अभियुक्त अमन कुमार उर्फ कारे राय को गिरफ्तार करते हुए मामले का सफल उद्भेदन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि मृतक गुलशन कुमार एवं गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार उर्फ कारे राय एवं नीरज कुमार, भोला राय तथा एक अन्य शराब कारोबारी थे। शराब के धंधे में कंपटीशन को लेकर मृतक गुलशन कुमार कई बार इन लोगों का शराब पकड़वाया था।

नीरज और भोला जेल भी गया था। जिससे इन लोगों की काफी क्षति हुई थी। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त एवं उसका तीनों दोस्त मिलकर सुनियोजित ढंग से बाराती जाने के बहाने मोटरसाइकिल पर सवार होकर देशरी बांध पर लाया। चारों मिलकर बांध के किनारे एक खेत में मृतक गुलशन के गमछा एवं बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दिया। एवं गश्ती पुलिस की भय से आनन-फानन में अर्धनग्न अवस्था में खेत में ही मिट्टी डालकर भाग गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा घटना मे संलिप्तता स्वीकार किया गया है एवं अपने सहयोगियों का भी नाम बताया है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

7 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

9 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

10 घंटे ago