Samastipur

विभूतिपुर में ज्वेलर्स दुकान में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम, 300 ग्राम सोना व 15 किलो चांदी की लूट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथपुर स्थित किरण ज्वेलर्स में बाइक सवार आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने दुकानदार एवं ग्राहक को गन प्वाइंट पर लेकर दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते फरार हो गए।

बताया गया है कि किरण ज्वेलर्स के संचालक बैजनाथ कुमार गुरुवार की शाम अपने दुकान पर बैठे हुए थे तभी दो युवक वहां पहुंचे और ब्रेसलेट दिखाने के लिए बोले।

ब्रेसलेट दिखाने के क्रम में दो ग्राहक एवं उसके पीछे से चार अन्य युवक भी पहुंच गए। इसी बीच उसमें से दो युवक पिस्टल का भय दिखाकर दुकानदार एवं ग्राहक को अपने कब्जे मे लेकर दुकान का तिजोरी खुलवा कर लगभग 300 ग्राम सोना एवं 15 किलोग्राम चांदी बैग में भरकर आराम से हथियार लहराते फरार हो गये।

घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर व अगल-बगल सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

3 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

5 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

17 घंटे ago