Samastipur

महापर्व छठ संपन्न होने के बाद समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए मारामारी, रेलवे की अपील- ऑनलाइन बुक करें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- महापर्व छठ के बाद समस्तीपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुट रही है। रिजर्वेशन काउंटर के अलावा समान टिकट काउंटर पर भी यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। लेकिन यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। कंफर्म टिकट के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

दिल्ली रूट पर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में 15 दिसंबर से पहले कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। लोगों को वेटिंग टिकट लेकर ही संतोष करना पड़ रहा है। इसके अलावा मद्रास कोलकाता रूट पर भी लंबी वेटिंग है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोलकाता रूट पर 30 नवंबर के बाद कंफर्म टिकट मिल रहा है जबकि मद्रास के लिए 20 दिसंबर के बाद कंफर्म टिकट उपलब्ध है।

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली कोलकाता, मद्रास, पंजाब आदि रूटों पर 30 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। उक्त ट्रेनों में आरक्षण उपलब्ध है। लोग स्पेशल ट्रेनों की जानकारी लेकर उनमें आरक्षण करा सकते हैं।

ऑनलाइन टिकट कटा कर भीड़ से बचें

डीआरएम ने बताया कि टिकट काउंटर पर हो रही भीड़ से बचने के लिए यात्री ऑनलाइन टिकट सेवा का उपयोग करें। इसके अलावा 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करनी हो तो खाली समय में 3 दिन पूर्व का टिकट कटा कर पहले से रख लें, ताकि यात्रा के दिन आपको लाइन में लगने की जरूरत ना पड़े।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

5 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago