Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल का भवन तो हो गया चकाचक लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर की अभी भी है कमी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- स्वास्थ्य विभाग के मिशन 60 डे के तहत सदर अस्पताल में काफी बदलाव हुए हैं। रंग रोगन से लेकर नए-नए एंबुलेंस से अस्पताल को लैस कर दिया गया है। लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए फिलहाल कोई पहल नहीं की गयी है। इससे सभी तैयारी अधूरी प्रतीत हो रही है।

दवा, पैथोलॉली, एंबुलेंस की व्यवस्था में सुधार है। मानव संसाधन पूर्व से ही है। लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में गंभीर मरीज को आते ही रेफर कर दिया जाता है। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में आज तक ना तो आईसीयू बना और ना ही दो वर्षों से बंद अल्ट्रासाउण्ड जांच को शुरु किया जा सका। वहीं वेंटिलेटर भी शोभा की वस्तु बनी हुई है।

सदर अस्पताल में एमडी मेडिसीन विशेषज्ञ एक भी चिकित्सक नहीं है। इसके अलावे रेडियोलॉजिस्ट, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट, हर्ट विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। खासकर सड़क हादसे में शिकार व्यक्ति को आते ही रेफर कर दिया जाता है, जिसके कारण अधिकांश मरीज की रास्ते में ही मौत हो जाती है।

मिशन 60 में अस्पताल के बाहरी ढांचा को भले ही दुरुस्त कर दिया गया है, लेकिन अंदर की ढांचा को अभी भी बदलाव की जरुरत है। हालांकि सीएस डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि मिशन 60 में अन्य जिलों से समस्तीपुर काफी बेहतर कर रहा है। धीरे-धीरे सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जो भी कमियां सामने आ रही है, उससे वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जा रहा है। ताकि यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

नि:शुल्क जांच की है व्यवस्था:

सदर अस्पताल में पैथोलॉजिकल जांच की नि:शुल्क सुविधा है। इसमें ब्लड, यूरिन, मधुमेह, बीपी, ब्लड ग्रुप आदि जांच की सुविधा है। इसके अलावे डेंगू, मलेरिया, टीबी, कालाजार, एचआईवी, एक्सरे आदि जांच भी नि:शुल्क है। वहीं सिटी स्कैन की सुविधा आउट सोर्सिंग व्यवस्था के तहत सरकारी दर पर उपलब्ध कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

4 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

5 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

5 घंटे ago