Samastipur

विभूतिपुर में 24 घंटे के अंदर दूसरी ह’त्या से सनसनी, युवक की तेज धारदार ह’थियार से वार कर की गई है ह’त्या

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी दुर्गा स्थान के पास 24 घंटा के अंदर दूसरी हत्या की घटना हुई है। मंगलवार रात बदमाशों ने तेज धारदार हथियार से सिर पर वार कर एक युवक की हत्या कर दी। सुबह दुर्गा स्थान के पास लाश देख इलाके में सनसनी फैल गई।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गांव के ही स्वर्गीय नाम रामनंदन राय के पुत्र दीपक राय 40 वर्ष के रूप में की गई है। बताया गया है कि युवक ने तीन दिन पूर्व ही अपनी जमीन बेची थी। माना जा रहा है कि जमीन की पैसा लेने के बाद उसकी हत्या की गई है। संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि जमीन लिखा लेने के बाद पैसा मांगे जाने पर उसकी हत्या की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक के पिता की मौत हो चुकी है। वह भाई मैं अकेला था उसके घर में बूढ़ी मां है। युवक की शादी भी नहीं हुई है। जिस कारण युवक अपनी जमीन बेच बेचकर जीविका चलाता था। लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे उसने अपनी सभी जमीने बेच ली थी। 3 दिन पहले भी उसमें कुछ बची हुई जमीन बेची थी। बताया गया है कि शाम में वह करीब 7:00 बजे घर से निकला था। लेकिन रात भर वह घर नहीं लौटा।

सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने सड़क किनारे उसका शव खून से लथपथ देखा तो मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी। उधर घटना की सूचना पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार वाले अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि इसी गांव में दुर्गा स्थान के पास ही मंगलवार को भी बेगूसराय के एक युवक की बेल्ट से गला घोट कर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे के अंदर गांव में 2 लोगों की हत्या से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। लोग काफी डरे सहमें नजर आ रहे हैं। गांव में दहशत की स्थिति को देख पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

5 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

6 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

15 घंटे ago