Samastipur

उजियारपुर में सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक ने मारी ठोकर; एक अन्य की हालत गंभीर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर सैदपुर कमला गेट के पास शनिवार सुबह बुलेट बाइक की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के माधोडीह गांव निवासी जगदीश राम (58 वर्ष) के रूप में की गई है। वह गांव के ही स्वर्गीय ननकीराम के पुत्र बताए गए हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है कि गांव में ही सुबह मंडली में गायन करने के बाद वह सड़क पार कर सैदपुर कमला गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान मुसरीघरारी की ओर से आ रही एक बुलेट बाइक असंतुलित होकर उन्हें ठोकर मार दी। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस घटना में बुलेट चालक भी जख्मी हुआ है।

हल्ला होने पर जुटे लोगों ने जख्मी जगदीश राम को उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया। जहां उनकी मौत हो गई। उधर बुलेट चालक को लोगों ने उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया है। बुलेट चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि सदर अस्पताल से पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में पीड़ित परिवार का फर्द बयान लिया गया है। जिसे प्राथमिकी के लिए उजियारपुर भेजा जा रहा है। इस मामले में प्राथमिक की कार्रवाई उजियारपुर पुलिस करेगी। उधर इस घटना के कारण मृतक के परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि घर में इनके कारण ही रोजी-रोटी चलती थी। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago