Samastipur

ताजपुर में व्यवसायी से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट की वारदात को दिया अंजाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले में बदमाशों द्वारा लगातार किसी ना किसी थाना क्षेत्र में अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला ताजपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी से लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

दरअसल थाना क्षेत्र के मोतीपुर में हाइवे पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर सब्जीमंडी के एक गद्दीदार से दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूट लिया। पीड़ित गद्दीदार बंगरा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के राजकुमार साह बताए गए हैं।

सूचना मिलने पर ताजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गयी। इस मामले में लूट के शिकार हुए गद्दीदार ने बताया कि वे दोपहर एक बजे मोतीपुर सब्जीमंडी से दुकानदारी कर बाइक से घर जा रहे थे। उसी बीच आगे-पीछे से दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उसके बाद पिस्तौल तानकर उनका बैग छीनकर सभी ताजपुर गांधी चौक की तरफ फरार पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

गद्दीदार व्यवसायी ने बताया कि बैग में दिनभर की बिक्री एवं व्यापारी को देने के लिए दो लाख रुपये के अलावे खाता-बही आदि थे। इस बाबत थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि सब्जीमंडी के एक दुकानदार से रुपये छिनतई की घटना हुई है। छानबीन की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एवं उसकी पहचान के लिए रास्ते में पड़ने वाले दुकानों के बाहर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago