Samastipur

समस्तीपुर शहर के मगरदही मोहल्ले में सेना के एक कर्नल के बंद घर से नगद समेत पांच लाख का गहना चोरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरदही मोहल्ला में बदमाशाें ने एक सेना के कर्नल के घर धावा बोलकर नगदी समेत पांच लाख रुपए से अधिक के गहना की चोरी कर ली। चोरी की गई गहना कर्नल की पत्नी का बताया गया है। बताया गया है कि कर्नल का घर खाली था। घर के लोगों को चोरी की जानकारी मंगलवार को उस समय हुई जब उनके पिता दानापुर से वापस समस्तीपुर लौटे।

कर्नल के पिता सेवानिवृत रेल कर्मी अजय कुमार अपने पुत्र के यहां दानापुर गए हुए थे। उधर, घटना को लेकर कर्नल विनित कुमार के पिता सेवानिवृत रेल कर्मी अजय कुमार ने मंगलवार शाम मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। बताया गया है कि वह अपने पुत्र कर्नल विनित के यहां दानापुर गए हुए थे। जिस कारण से मकान कई दिनों से खाली था।

मंगलवार तीसरे पहर जब वह दानापुर से समस्तीपुर लौटे तो घर का सामान बिखड़ा हुआ देखा। बदमाशों ने घर के तीन अलग-अलग कमरों में रखा लोहे की चार आलमारी को तोड़कर घर में रखा 50 हजार नगद के अलावा बहू के पांच लाख रुपए मूल्य से अधिक का गहना व कीमती सामान चुरा कर ले गए।

घर का सारा सामान इधर उधर बिखड़ा पड़ा हुआ है। चोर महत्वपूर्ण कागजात, जामीन आदि से जुड़ा दस्तावेज आदि भी उठा कर ले गए। उधर, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि घर में चोरी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago