समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बाघी गांव में पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, घर के लोग बाहर भागकर बाल-बाल बचे

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत बाघी गांव के वार्ड संख्या तीन में सोमवार की शाम पटाखे की चिंगारी से मिथिलेश साह एवं अशोक साह के घर में आग लग गई। छप्पर से धुंआ एवं आग की लपट उठते देख आस पड़ोस के लोग दौड़े और आग बुझाने की कोशिश में जुट गये। वहीं सूचना मिलने पर अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

आग लगने से घर के एस्बेस्टस के छप्पर समेत उसमें रखे कपड़े, बस्तिर, अनाज, चौकी, भूसा समेत हजारों रुपये के सामान जल गए। परिजनों ने बताया कि कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। उसी की चिंगारी उड़कर छप्पर पर चला गया जिससे आग लग गई। घर के लोग बाहर भागकर बाल-बाल बच गए। कुल मिलाकर दो लाख से अधिक की क्षति बताई गई।

IMG 20220728 WA0089

Banner 03 01

IMG 20211012 WA0017

1 840x760 1

JPCS3 01

IMG 20221017 WA0000 01

IMG 20220915 WA0001

IMG 20221021 WA0064 01

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150