समस्तीपुर :- ट्रेन में लावारिस अवस्था में मिले बैग व जैकेट को आरपीएफ ने संबंधित यात्री को सौंप दिया। उक्त बैग व जैकेट मधुबनी के एक यात्री का था जो ट्रेन में ही छूट गया था। मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान में मधुबनी जिले के सोहराय पंडौल निवासी सुदर्शन कुमार का बैग व जैकेट ट्रेन में छूट गया था। जिसकी सूचना उसने तत्काल आरपीएफ कंट्रोल को दी थी।
जिसके बाद सुरक्षा नियंत्रण कक्ष ने समस्तीपुर आरपीएफ को सूचना दी। जिससे ऑन ड्यूटी आरपीएफ उप-निरीक्षक निरंजन कुमार सिन्हा साथ महिला आरक्षी ज्योति कुमारी एवं विजय कुमार ने समस्तीपुर में ट्रेन के स्लीपर कोच में बर्थ संख्या 39 की जांच की जिसमें उक्त बैग एवं जैकेट मिला।
बैग एवं जैकेट मिलने की सूचना सुरक्षा नियंत्रण कक्ष समस्तीपुर एवं यात्री के मोबाईल पर दी गयी। जिसके बाद यात्री सुदर्शन कुमार झा समस्तीपुर आरपीएफ पहुंचे। उचित पहचान पत्र व सत्यापन के बाद उन्हें सामान सौंप दिया गया। बैग में एक लैपटॉप, पर्स में नगद 1844 रुपये एवं कपडा था। जिसकी कीमत कुल कीमत 34844 रुपये थी। इन सभी सामान को आरपीएफ ने सुर्दशन कुमार झा को सौंप दिया। खोया सामान मिलने के बाद यात्री का चेहरा खिल उठा था। उसने इसके लिए आरपीएफ व रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…