Samastipur

समस्तीपुर: चिकित्सक पुत्र हत्याकांड मामले में मां के बयान पर तीन लोगों पर FIR, घर से बुलाकर हत्या कर देने का आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर गांव में होम्योपैथिक चिकित्सक विनय कुमार महतो के पुत्र सुमित कुमार की हत्या मामले में हसनपुर पुलिस ने सुमित की मां सुनीता कुमारी के बयान पर गांव के ही तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। हसनपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही कुंदन कुमार पासवान, रजिया कुमार पासवान तथा लक्ष्मण कुमार पासवान तीनों लड़के उनके घर पर शनिवार की शाम आए थे और उनके पुत्र सुमित को बोला कि चलो घूम कर आते हैं।

जिसके बाद सुमित उसके साथ चला गया करीब 1 घंटे बाद ही सुमित की की मां को सूचना मिली कि गांव के ही बांसवाड़ी में तेजधार हथियार से गोद गोद कर उसे जख्मी कर दिया गया है। यह सुनते ही गांव के लोगों के साथ वह बांसवाड़ी पहुंची तो खून से लथपथ सुमित को देख उसे तत्काल हसनपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुमित की मां का आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या साजिश के तहत लोगों ने की है। ‌

दूसरी ओर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है ।हालांकि प्राथमिकी अभियुक्त घर से फरार बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना किस कारण से हुई है इसका पता लगाया जा रहा है घटना को लेकर कई तरह की बिंदु सामने आई है हालांकि स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि रविवार को इस हत्या की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने हसनपुर सखवा पथ को जाम कर घंटो बवाल मचाया था यहां तक कि पुलिस पदाधिकारियों पर पथराव भी किया था बाद में रोसरा से पहुंचे डीएसपी शिवम कुमार के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ था। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago