समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायरंजन पश्चिमी पंचायत के शीतलपट्टी गांव में युवक की हत्या मामले में परिजन ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी। प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन में न तो किसी बदमाश को नामजद किया गया है और न हत्या के कारण की ही जानकारी दी गयी है।
वैसे जहां से पुलिस ने युवक की लाश बरामद की थी वहां से उसे एक मोबाइल मिली है। जिसकी जांच में पुलिस जुट गयी है। संभावना जतायी जा रही है कि मोबाइल पर लोगों से हुई बातचीत से हत्यारों के साथ ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है।
विदित हो कि रविवार सुबह सरायरंजन कॉलज के पीछे केला के बगान में तीन दिनों से लापता युवक की लाश मिली थी जिससे लोगों में सनसनी फैल गयी थी। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन भी बाधित किया था। इस मामले में मृतक के पिता धर्मवीर राय ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सोमवार को थाना में आवेदन दिया। जिसमें कहा है कि चार नंवबर सुबह छह बजे में उनका पुत्र गुड्डू कुमार शौच के लिए निकला था। उसके बाद लौट कर नहीं आया। तीन दिन बाद पुत्र गुड्डू का शव गांव में ही मिला।
उन्होंने कहा है कि हत्यारों ने पीट पीटकर हत्या करने के बाद उसकी लाश फेक दी थी। उन्होंने अज्ञात को आरोपी बनाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि युवक की जहां लाश थी वहीं उसकी मोवाइल भी मिली है। मोबाइल के कॉल रिकार्ड की जांच करायी जाएगी। वहीं लोकेशन जांच से यह पता लगाया जाएगा कि घर से निकलने के बाद युवक किन-किन जगह पर गया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…