Bihar

बिहार के युवा ध्‍यान दें, वोटर लिस्‍ट में नाम जुड़वाने का आ गया मौका

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधार करने के लिए वैसे तो आप पूरे वर्ष भर आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए विभाग की ओर से विशेष अभियान भी चलाया जाता है। अभियान के दौरान ये सुविधाएं हासिल करना आसान होता है, क्‍योंकि इस दौरान निर्धारित कैलेंडर के अनुसार आवेदनों का निष्‍पादन किया जाता है। बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान नवंबर महीने में ही शुरू होने वाला है।

आपकी उम्र जनवरी में 18 साल पूरी होने वाली है तो मतदाता सूची में नाम दर्ज करा कर मतदाता कार्ड हासिल कर सकते हैं।

चार दिन मतदान केंद्रों पर मिलेंगे बीएलओ 

पटना जिले में 12 और 13 नवंबर तथा दिसंबर में तीन और चार तारीख को विशेष अभियान दिवस के रूप में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। मतदाता बनने के लिए आनलाइन प्रपत्र 6, 7 और 8 में आवेदन कर सकते हैं।

एप और पोर्टल से भी दे सकते हैं आवेदन 

वोटर हेल्पलाइन एप एवं www.nvsp.in के माध्यम से प्रपत्र जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी जिला संपर्क केंद्र पर 0612 -1950 से ली जा सकती है। मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

2 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

2 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

3 घंटे ago