Samastipur

ऑक्सीजन के अभाव में मरीज के मौत मामले में DM ने लिया संज्ञान, ADM के नेतृत्व में की जांच कमेटी गठित…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज की ऑक्सीजन के अभाव में मौत मामले में Samastipur Town News Media की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। जहां डीएम योगेंद्र सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए है। उन्होंने एडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। इस मामले को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक से स्पष्टीकरण की मांग की है।

बताते चलें कि मंगलवार की दोपहर दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल से देव भूषण ईसर नाम के मरीज को सदर अस्पताल रेफर किया गया था। मरीज को ब्लड और ऑक्सीजन की कमी थी। परिजनों का आरोप है कि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराई गई जिस वजह से उसकी मौत हो गई। Samastipur Town News Media पर खबर दिखाए जाने के बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम के नेतृत्व में जांच गठित किया है।

वहीं सदर अस्पताल में मरीज की ऑक्सीजन के अभाव में मौत होने के बात से सिविल सर्जन ने इनकार किया है। सिविल सर्जन का कहना है कि ना तो मरीज की ऑक्सीजन के अभाव में हुई है और ना ही ब्लड के रिएक्शन से हुई है। मरीज को कई तरह की गंभीर बीमारी थी। जिसके कारण उनकी मौत हुई है। सिविल सर्जन का दावा है कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हैं और मरीजों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

1 घंटा ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

18 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

18 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

19 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago