Samastipur

सदर अस्पताल का डाॅक्टर शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, मेडिकल ऑफिसर बनते ही मुकरा, युवती ने लगाए गंभीर आरोप…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में पदस्थापित एक मेडिकल ऑफिसर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। इसको लेकर पटना निवासी एक युवती ने पटना महिला थाना में डाॅक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी डाॅक्टर की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार की शाम पटना महिला थाना की पुलिस समस्तीपुर सदर अस्पताल में छापेमारी की।

लेकिन इससे पहले ही मेडिकल ऑफिसर वहां से फरार हो चुके थे। जिस कारण आरोपी मेडिकल ऑफिसर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। आरोपी डाॅक्टर की पहचान चंदन कुमार चौधरी के रूप में हुई है। युवती ने बताया कि डॉ. चंदन कुमार चौधरी से उसका संपर्क पढ़ाई के दौरान ही हुआ था।

इस दौरान वह वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन अब मेडिकल ऑफिसर बनते ही शादी की बात से मुकर गया है। इस बाबत पटना महिला थाना की पुलिस कुछ भी बताने से बचती नजर आई। फिलहाल डाॅक्टर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

46 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

3 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

5 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago