Samastipur

रोसड़ा में हुए स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले में 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा शहर के स्टेशन रोड में शुक्रवार रात स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट मामले में 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। लुटेरों से जुड़ा कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। ऐसे में पुलिस अब पुराने अपराधियों का रिकार्ड भी खंगालने में जुट गयी है। हालांकि घटना के बाद से ही रोसड़ा पुलिस का तीन वाहन लगातार संदिग्धों के कई ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटा हुआ है।

लेकिन पुलिस को अब तक लुटेरों का कोई क्लू नहीं मिला है। यही कारण है कि अब तक पुलिस किसी संदिग्ध को भी नहीं दबोच पायी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले में पुराने अपराध कर्मियों का रिकार्ड खंगाल रही है। वहीं वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये सुराग जुटाने में भी लगी है। ताकि अपराधियों की गिरेबान तक पहुंचा जा सके।

बता दें कि शुक्रवार रात करीब 09 बजे शहर के शारदानगर मोहल्ला निवासी कुमार संतोष ठाकुर मेन बाजार स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान स्टेशन रोड स्थित महादेव मंदिर के समीप घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने व्यवसायी पर पिस्तौल के बट से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

अपराधी स्कूटी लेकर फरार हो गए। व्यवसायी ने बताया कि स्कूटी में 20 ग्राम सोने का जेवर व 400 ग्राम चांदी का जेवर तथा 35 हजार रुपये नकद था। अपराधियों ने व्यवसायी की मोबाइल भी छीन ली। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने बगल के मोहल्ले से सड़क और लावारिस अवस्था में पड़ी पीड़ित व्यवसायी ककी स्कूटी बरामद की, पर स्कूटी में रखा सारा सामान गायब था। व्यवसायी ने करीब ढ़ाई लाख रुपये मूल्य जे जेवरात लूट की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

3 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

11 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

12 घंटे ago