Samastipur

समस्तीपुर शहर के रामबाबू चौक पर 155 लीटर विदेशी शराब के साथ धराए दोनों धंधेबाजों को भेजा गया जेल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गांधी गली स्थित एक किराना दुकान और उसके गोदाम में मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में नगर थाना पुलिस ने 155 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया था जिसे बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान विनोद कुमार शर्मा और उनके कर्मी पंकज राय के रूप में हुई है।

पुलिस के द्वारा बरामद शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार किए गए शराब धंधेबाजों के ऊपर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम विनोद कुमार शर्मा की दुकान में और प्रेम लाल गुप्ता के आवासीय परिसर स्थित आरोपी दुकानदार के गोदाम में छापेमारी कर 155 लीटर ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस के द्वारा गोदाम परिसर भवन के मालिक प्रेम लाल गुप्ता के ऊपर भी मामला दर्ज किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

11 मिनट ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

52 मिनट ago

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

14 घंटे ago