तस्वीर : सांकेतिक
समस्तीपुर :- गोरखपुर से कोलकाता जा रही 15052 पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच में शुक्रवार को एक महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। मामले की जानकारी के बाद स्थानीय स्टेशन पर रेलवे के शिशु रोग विशेषज्ञ मनीष कुमार ने महिला की जांच की। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं उसके बाद परिवार के लोग उसे सदर अस्पताल ले गए।
गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली 15052 पूर्वांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में चकिया मोतिहारी के ओम प्रकाश की पत्नी रेखा देवी परिवार के लोगों के साथ कोलकाता जा रही थी। इसी दौरान प्रसव पीड़ा होने पर समस्तीपुर रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई।
ट्रेन समस्तीपुर में पहुंची तो पूर्व से तैनात रेलवे के डॉक्टर मनीष कुमार टीम के साथ मौजूद थे। महिला को प्लेटफाॅर्म पर उतारा गया इसी दौरान महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। बाद में रेलवे अस्पताल में महिला की अन्य जांच की गई, और जच्चा बच्चा स्वस्थ होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…