Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन में महिला ने दिया जुड़वा बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- गोरखपुर से कोलकाता जा रही 15052 पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच में शुक्रवार को एक महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। मामले की जानकारी के बाद स्थानीय स्टेशन पर रेलवे के शिशु रोग विशेषज्ञ मनीष कुमार ने महिला की जांच की। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं उसके बाद परिवार के लोग उसे सदर अस्पताल ले गए।

गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली 15052 पूर्वांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में चकिया मोतिहारी के ओम प्रकाश की पत्नी रेखा देवी परिवार के लोगों के साथ कोलकाता जा रही थी। इसी दौरान प्रसव पीड़ा होने पर समस्तीपुर रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई।

ट्रेन समस्तीपुर में पहुंची तो पूर्व से तैनात रेलवे के डॉक्टर मनीष कुमार टीम के साथ मौजूद थे। महिला को प्लेटफाॅर्म पर उतारा गया इसी दौरान महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। बाद में रेलवे अस्पताल में महिला की अन्य जांच की गई, और जच्चा बच्चा स्वस्थ होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago