समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके। ऐसे यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है।
इसी क्रम में मंगलवार को समस्तीपुर मंडल में सुबह 05.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक औचक 18 घंटे का किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा/बिना उचित प्राधिकार के कुल 9303 मामलों का पता लगाया गया और जुर्माने के रूप में उनसे 55 लाख की राशि प्राप्त हुई।
यह राशि समस्तीपुर मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष के किसी भी एक दिन में टिकट जांच से जुर्माने के रूप में प्राप्त होने वाली राशि के मामले में सर्वाधिक है। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया था।
विदित हो कि इसी तरह पूर्व मध्य रेल के अन्य मंडलों में भी बिना टिकट एवं बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…