Samastipur

SBI बैंक डकैती समेत अन्य कई मामलों का पुलिस ने किया उद्भेदन, आधा दर्जन अपराधकर्मी हथियार समेत पुलिस के हत्थे चढ़े

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीते 11 नवंबर की रात्रि की गई छापेमारी में पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुसरीघरारी पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में अवैध हथियार और गोली के साथ एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है।

इन अपराधियों की गिरफ्तारी और इनसे की गई विस्तृत पूछताछ के बाद पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम एसबीआई बैंक डकैती, ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर किराना दुकान और सब्जी कारोबारी से हुई लूट की घटना का उद्भेदन का दावा किया है। पुलिस इसे अपनी बड़ी सफलता के रूप में देख रही है।

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के योगिया मठ निवासी श्याम साह के पुत्र राजवीर साह और योगिया मठ आधारपुर निवासी जितेंद्र गिरी के पुत्र किशन कुमार कृष्णा, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के खानपुर प्यारे और वर्तमान में बंगरा थाना क्षेत्र निवासी कैलाश पासवान के पुत्र पिंटू कुमार, एनएच बंगरा थाना क्षेत्र के मुंदीपुर निवासी रंजीत दास के पुत्र रमेश दास और इसी थाना क्षेत्र के चकफाजिल निवासी उमेश पासवान के पुत्र गौतम कुमार उर्फ आशिक एवं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वाला निवासी मो. कमरुल के मो. दुलारे के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन देसी कट्टा, तीन गोली, 5 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, लूटे गए समानों के साथ 10 हजार रुपए बरामद किया गया है। इस बाबत शनिवार को समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक ह्रदय कांत ने बताया कि मुफ्फसिल और ताजपुर थाना क्षेत्रों में बीते माह हुई विभिन्न लूट और डकैती मामलों के उद्भेदन व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर सदर डीएसपी मो. एसएच फखरी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर सब्जी मंडी के पीछे स्थित सत्संग धर्मशाला के पास छापेमारी कर पांच अपराधियों को देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने कर्पूरीग्राम एसबीआई बैंक लूट, मोतीपुर किराना दुकान में हुई लूट और मोतीपुर के सब्जी कारोबारी से हुई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

एसआईटी टीम में सदर डीएसपी मो. एसएच फखरी, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार, डीआईयू प्रभारी अनिल कुमार, पीएसआई शशिशंकर, एएसआई संजीव कुमार डीआईयू के सिपाही अखिलेश कुमार शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

11 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago