समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो आरटीपीएस काउंटर अब तक चालू नहीं हुए हैं, जबकि एक अगस्त से ही इसे चालू होना था। बताया जाता है कि नगर विकास व आवास विभाग ने अब तक काउंटर के लिए कर्मी नगर निगम को मुहैया नहीं कराया है। जबकि खुद विभाग ने हर हाल में एक अगस्त से काउंटर चालू कर देने के निर्देश दिया था।
अब तक काउंटर चालू नहीं करने से शहरवासियों को इनसे मिलने वाले सुविधाएं नहीं मिल रही है। यहां कुल 26 तरह की ऑनलाइन सेवा दी जानी हैं। कर्मियों के नहीं आने से काउंटरों पर डेस्कटॉप कम्प्यूटर, लेजर प्रिंटर, डॉक्यूमेंट स्कैनर व यूपीएस इन्टॉल नहीं किए जा सके हैं। हालांकि इनकी खरीद कर ली गई हैं। हाई स्पीड इंटरनेट के लिए लीज लाइन व ब्रोडबैंड का कनेक्शन मिल गया है।
बता दें कि मुफ्फसिल थाने से सटे टाउन हॉल में ये काउंटर खोले जाने हैं। इसी जगह को सलेक्ट किया गया है। इन काउंटरों के खुलने से शहर के 47 वार्डों के करीब ढाई लाख से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलना है। उन्हें जाति, आवासीय, आय आदि प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए शहर से चार किलोमीटर दूर जितवारपुर प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…