Samastipur

समस्तीपुर: मुखिया व उसके भाई से बदमाशों ने मांगी 10 लाख की रंगदारी, 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और व्यवसायी उनके सॉफ्ट टारगेट पर है। ताजा मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का है जहां व्यव्सायी अशोक साह और उनके भाई लाट बसेपुरा पंचायत के मुखिया मिथिलेश कुमार से अपराधियों ने दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। इतना ही नहीं बदमाशों ने रंगदारी की रकम नही देने पर पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। धमकी के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।

पीड़ित व्यवसायी का बताना है कि 6 नवंबर को बाइक सवार एक युवक दुकान के सामने खड़े ठेला चालक को बुलाकर एक बंद लिफाफा देकर व्यवसायी को देने की बात कह कर चला गया। उस लिफाफे में एक टाइप किया पत्र था, उस कागज में उन दोनों भाई के नाम लिखे थे। उस पत्र में 8 नवंबर की शाम 5:00 बजे तक लखीसराय अशोक धाम मंदिर परिसर में 10 लाख रुपए पहुंचाने की बात लिखी थी। फिरौती की रकम नहीं देने और किसी से शिकायत करने पर उन्हें और पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी।

जिसके बाद पीड़ित व्यवसाई और मुखिया ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की, लेकिन हैरान करने वाली बात है कि घटना के 24 घंटे बाद अपराधियों पर कार्रवाई तो दूर पुलिस ने प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की है। अपराधियों के द्वारा रंगदारी की मांग और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी मिलने के बाद व्यवसायी, उनके भाई और उनका परिवार पूरे दहशत में है। पीड़ित परिवार पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।

बता दें कि व्यवसायियों से रंगदारी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के कई व्यवसायियों से अपराधियों के द्वारा रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर एक व्यवसायी को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। एक और व्यवसायी से रंगदारी की मांग का मामला सामने आने के बाद व्यवसायी के परिजन और स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही पुलिस ऐसे अपराधियों पर कार्यवाही नहीं करती है तो वह आगे उग्र आंदोलन करेंगे।

वहीं इस मामले पर SP ह्रदय कांत का बताना है कि लाट बसेपुरा पंचायत के मुखिया और उनके भाई से 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग का मामला सामने आया है। इसके लिए पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है, साथ ही व्यवसायी की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी की तैनाती का भी निर्देश दिया गया है। ऐसे में अब देखना है कि पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी कर पाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

1 घंटा ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

2 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

2 घंटे ago