Samastipur

दोस्तों ने ही मोहनपुर में मैरिज हॉल संचालक कि हत्या की थी, छोटे सरकार समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर कबाड़ी गोदाम के पास गुरुवार की रात हुए मैरिज हॉल संचालक मनोहर कुमार सिन्हा ऊर्फ सोना की हुई हत्या मामले का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के द्वारा इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल सेट भी बरामद किया गया है।

हत्या करने वाले अपराधी मनोहर सिन्हा के दोस्त ही थे। आपस में किसी विवाद को लेकर कबाड़ी दुकान में ही उसके दोस्तों ने हत्या कर लाश को बाहर फेंक दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधियों ने मिलकर कबाड़ी दुकान परिसर में खून के धब्बों को रात में ही साफ कर दिया था। उसके बाद सभी कबाड़ी गोदाम में ताला मारकर फरार हो गये।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ वार्ड संख्या-7 निवासी गणेश राय के पुत्र अमित कुमार उर्फ छोटे सरकार एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड संख्या-6 निवासी राधेश्याम राय के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अमित कुमार और छोटे सरकार का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है और उसके ऊपर मुसरीघरारी थाना में कई मामले पहले से दर्ज हैं।

इस बाबत शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय समस्तीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि मृतक की पत्नी रिचा कुमारी के फर्द बयान के आधार पर मुफस्सिल थाना में थाना कांड संख्या 556/22 दर्ज किया गया है। घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी व मामले के उद्भेदन के लिए उनके निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।

जिसके बाद एसआईटी टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित कुमार और छोटे सरकार को एक देसी पिस्टल के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार विस्तृत पूछताछ में उसने घटना में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य सहयोगियों के बारे में बताया है। उसकी निशानदेही पर उसके एक अन्य सहयोगी सुजीत कुमार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पिस्टल बरामदगी में अलग से मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। एसआईटी टीम में सदर डीएसपी मो० एसएच फखरी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष पीके मिश्रा, मुफ्फसिल थाना के एसआई आनंद कुमार कश्यप, एसआई केसी भारती, पीएसआई छोटेलाल सिंह वह अन्य शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

6 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

13 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago