Bihar

बिहार: दुल्हन को देखते ही जयमाला के बाद शादी का मंडप छोड़कर भागा दूल्हा, 12 घंटे बंधक रहे बाराती, फिर चचेरे भाई से हुई शादी

बिहार के वैशाली में धूमधाम से बारात में जयमाला हुआ और अचानक दूल्हा फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद बाराती इधर उधर भागने लगे. स्थानीय लोगों ने जानकारी मिलने के बाद दूल्हे के घरवालों के साथ कैमरामैन और गाड़ी चालक को बंधक बना लिया. जिसके बाद बारातियों को बंधक से छुड़ाने के लिए दोनों पक्षों में आपसी सहमति से दूल्हे के चचेरे भाई की शादी उसी लड़की से की गई.

दुल्हन को देखते ही शादी का मंडप छोड़कर भागा दूल्हा :

दरअसल यह मामला महुआ नगर परिषद के शेरपुरा छतवारा पंचायत का है. जहां पूरे साज- सज्जा और बैंड-बाजे के साथ बारात आई. बारातियों के स्वागत के लिए सारे साज सज्जा किये गये थे. वहीं जयमाला के बाद अचानक से दूल्हा वहां से फरार हो गया. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बाराती के लोग इधर-उधर भागने लगे. वहीं लड़के के भागने की सूचना के बाद वधु-पक्ष वाले और स्थानीय लोगों ने मिलकर दूल्हे के घरवालों के साथ ही कैमरामैन और गाड़ी चालक को बंधक बना लिया.

लड़के के फरार होने के बाद बारातियों में अफरातफरी:

बताया जाता है कि माधौल पंचायत के भुवनेश्वर सिंह का पुत्र विजय कुमार का बारात महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा आई थी. बारातियों के पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत वर पक्ष वालों का स्वागत किया और फिर दरवाजा लगाने की विधि की गई. इसके साथ ही जयमाला की रस्म हुई. उसके बाद वहां से दूल्हा चुपचाप फरार हो गया. इस बात की जानकारी मिली तो वर पक्ष से आये बारातियों में हड़कंप मच गया. सारे लोग वहां से चुपके-चुपके अपनी जान बचाकर भागने लगे. जिसमें कई बारातियों को भागने में सफलता भी मिली. वहीं कुछ लोग वहां से नही भाग सके.

दूल्हे के चचेरे भाई से हुई शादी:

जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच घंटो तक विवाद होकर आपसी सहमति बनी कि इसी मंडप पर दूल्हे के चचेरे भाई से वधू की शादी कराई जाए. फिर लड़की की शादी होने के बाद घरवालों ने बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त किया और मामला शांत हुआ.

मामले में किया गया बीच-बचाव:

मामले को तूल पकड़ता देख माधौल पंचायत के मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति, सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले का निपटारा किया. जिसके बाद दुल्हन की शादी दूल्हे के चचेरे भाई लालू सिंह के साथ की गई. अब इस मामले पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. वधु पक्ष वाले लोगों का कहना है कि लड़का का पहले से किसी लड़की से अफेयर था. उसे जबरन पिता के दबाव में शादी के लिए लाया गया था और वह मौका देखकर वहां से फरार हो गया. वहीं लड़का पक्ष में चर्चा है कि जयमाला के समय लड़के को किसी ने अनाप-शनाप बोलकर उकसा दिया जिसके बाद वह भाग गया.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago