समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमतपुर गांव में मंगलवार दोपहर रंगदारी नहीं देने पर कतिपय लोगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर तलवार से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया। जख्मी मोहम्मद आसिफ हुसैन, मोहम्मद कमर नवाज तथा मोहम्मद हुसैन को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया है मोहम्मद आसिफ हुसैन से उसी गांव के मो इस्लाम आदि कुछ लोग रंगदारी की मांग किया करते थे। लोगों का कहना था कि गांव में रहोगे तो रंगदारी देना पड़ेगा। रंगदारी की राशि नहीं दिए जाने पर दोपहर उक्त लोगों ने इनके घर पर चढ़कर मारपीट की व तलवार से वार कर 3 लोगों को जख्मी कर दिया।
आरोप है कि लोगों ने फायरिंग भी की। हालांकि हल्ला होने पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जख्मी तीनों लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
उधर मुफस्सिल थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस पदाधिकारी के लिए भेजा गया है इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि सूचना है कि मामले के पीछे रंगदारी नहीं आपसी विवाद है। उसे पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले को देख रही है। हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…