Samastipur

समस्तीपुर में नाव हादसा: 11 लोगों ने तैरकर बचाई जान, एक की मौत, अब तक नहीं मिला शव

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के चपरा में गुरुवार को गंगा नदी में हुई नौका दुर्घटना में एक युवक की डूब कर मौत हो गई। जबकि 11 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना के बाद मोहनपुर व बख्तियारपुर के इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहनपुर के डुमरी चपरा निवासी उमेश कुमार (35 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि डुमरी चपरा से एक डैगी नाव पर 18 लोग सवार होकर बाढ़ बख्तियारपुर जा रहे थे। लोगों ने बताया कि जब नाव बीच गंगा नदी में पहुंची तो तेज पछिया हवा के कारण नाविक ने संतुलन खो दिया। जिससे नाव बीच नदी में पलट गई। चुकी नाव पर दियारा इलाके के लोग सवार थे जिस कारण 11 लोग तैर कर नदी पार कर अपनी जान बचा ली। जबकि उमेश कुमार को तैरना नहीं आ रहा था। जिस कारण उसकी डूब कर मौत हो गई।

हालांकि अंधेरा हो जाने के कारण लापता उमेश का शव नहीं मिल पाया है। ग्रामीण अपने स्तर से लाश खोजने में लगे है। उधर मोहनपुर ओपी प्रभारी नंद किशोर यादव ने बताया कि घटना स्थल बाढ़ बख्तियारपुर का है। हालांकि मरने वाले मोहनपुर ओपी क्षेत्र के लोग हैं।

बताया जा रहा है कि नाव पर अवैध बालू लोड था। जिस कारण नाव ओवर लोड होने के कारण डूबी है। चूंकि इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का कारोबार नाव के जरिये होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

10 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

10 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

13 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

21 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

21 घंटे ago