Samastipur

समस्तीपुर में पूर्व मुखिया पति की पीट-पीटकर हत्या: आक्रोशित समर्थकों ने आरोपी के घर में लगाई आग, गांव में तनाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर: समस्तीपुर में एक पूर्व मुखिया पति की पीट-पीटकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद भड़के लोगों ने आरोपी परिवार के घर में आग लगा दी। घटना की सूचना पर सदर डीएसपी एसएन फखरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है। मामला चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव की है।

पूर्व मुखिया उषा देवी के पति रामप्यारे सिंह (60) ने गांव में करीब 3 बीघे जमीन की खरीदारी कुछ दिन पहले की थी । जमीन पर बाउंड्री वाल को लेकर वह रविवार की शाम अपने खेत पर गए थे। वहां पहले से कुछ लोगों ने झोपड़ी बना रखी थी। आरोप लगाया गया है कि लोगों से झोपड़ी हटाने की बात कही तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद देर रात रात उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोमवार की सुबह उन्हें गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन, उन्हें पटना के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर सोमवार को रामप्यारे सिंह की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो उठे। आरोपी परिवार के घरों में आग लगा दी। गांव में तनाव को देखते हुए स्थानीय पुलिस के अलावा सदर डीएसपी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।

मौके पर सदर डीएसपी एसएन फखरी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति है। हालांकि सब कुछ नियंत्रण में है। गांव में तनाव को देखते हुए जिला मुख्यालय से भी बड़ी संख्या में फोर्स भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

39 मिनट ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

13 घंटे ago