समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बंजारा समाज से आने वाली लड़की के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया।समस्तीपुर की इस घटना ने दिल्ली में घटे निर्भयाकांड की याद दिला दी है।
जानकारी के मुताबिक लड़की के साथ आरोपी ने पहले तो मारपीट की और फिर दुष्कर्म को अंजाम दिया, और हैवानियत की इंतेहा पार कर दी। दरिंदें ने लड़की के प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने पर आनन-फानन में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, और फिर गंभीर हालत में मुजफ्फपुर रेफर कर दिया गया है, जहां पीड़िता जिंदगी की जंग लड़ रही है। परिजन गांव में चंदा मांगकर बेटी के इलाज के लिये पैसे जुटा रहे हैं।
वहीं इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। समस्तीपुर एसपी ह्रदयकांत का कहना है कि लड़की के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है, और जगह-जगह दबिश दी जा रही है, जबकि सामूहिक दुष्कर्म की घटना से उन्होंने इंकार किया है।
वही बंजारा समाज की लड़की के साथ हुई इस हैवानियत से इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। देखने वाली बात होगी कि इस हैवानियत को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस कितनी जल्दी सलाखों के पीछे पहुंचाती है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…