Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा में 5 बंदी अचानक हुए बीमार: सभी को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल कारा में बंद विचाराधीन बंदी लगातार बीमार पड़ रहे हैं। गुरुवार को भी समस्तीपुर मंडल कारा के 5 बंदियों को वायरल फीवर होने के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए बंदियों में विकास कुमार, रामदास, सिंघेश्वर महतो, रविंद्र झा व सुबोध कुमार शामिल हैं।

बताया गया है कि वक्त बंदियों को रात से ही फीवर था। जेल हॉस्पिटल के अंदर बंदियों का उपचार किया जा रहा था लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद तीसरे पहर सभी बंदियों को समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद बंदी का उपचार सदर अस्पताल में शुरू किया है।

यहां बता दें कि समस्तीपुर मंडल कारा में इन दिनों लगातार बंदी बीमार पड़ रहे हैं, पिछले 15 दिनों के अंदर मंडल कारा के 20 बंदियों को सदर अस्पताल लाया गया था। हालांकि तबीयत ठीक होने के बाद बंदी को वापस कारा पहुंचाया गया है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि सभी बंदियो में फीवर की शिकायत मिली है। जांच के बाद बंदियो को दवा दी गयी है। उन्हें 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। उसके बाद स्थिति में सुधार होने पर बंदियो को पुनः वापस कारा भेज दिया जाएगा। दूसरी ओर सदर अस्पताल में बंदियों को लाए जाने के बाद सदर अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इमरजेंसी गेट पर पुलिस की तैनाती की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

1 घंटा ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

9 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

10 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

10 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

16 घंटे ago