Samastipur

समस्तीपुर में 70 वर्ष के बुजुर्ग पर लगा सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने का आरोप, हुआ गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 70 साल के बुजुर्ग के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के संबंध में पीड़ित बच्ची के मां के द्वारा महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।

दिए गए आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि शुक्रवार 4 नवंबर की सुबह उनकी सात साल की पुत्री अपने घर के निकट एक मंदिर के आगे में बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बुजुर्ग के द्वारा बिस्किट देने के बहाने से बच्ची को बुलाकर मंदिर के एक कोने में ले जाया गया। जहां आरोपी बुजुर्ग के द्वारा बच्ची को नग्न कर उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था।

बच्ची के द्वारा चीखे जाने की आवाज सुनकर मंदिर के पास खेल रहे बच्चे और पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। बच्ची की मां के अनुसार लोगों के द्वारा बच्ची को उस बुजुर्ग के चंगुल से छुड़ाकर बुजुर्ग को पकड़ लिया गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ कर मथुरापुर ओपी ले जाया गया।

बताया गया कि बच्ची से बयान लेने के बाद मथुरापुर ओपी अध्यक्ष के द्वारा आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे बाद में महिला थाने के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी बुजुर्ग की पहचान मथुरापुर ओपी क्षेत्र के अकबरपुर निवासी लखन सहनी के 70 वर्षीय पुत्र रामेश्वर सहनी के रूप में हुई है। पीड़ित बच्ची की मां के द्वारा आरोपी बुजुर्ग के ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

20 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago