समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बूढ़ी गंडक नदी के पुराने लोहा पुल से एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदता देखकर एक ऑटो चालक ने अपने जान की बाजी लगाकर उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। हालांकि दोनों अब तक नहीं मिले है। घंटा लगभग दो घंटे पहले की बताई गई है।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग घंटो से खोजबीन में लगे हुए हैं। बाबजूद दोनों की बरामदगी नहीं हो पाई है। टेंपो चालक की पहचान मथुरापुर ओपी क्षेत्र के झिल्ली चौक निवासी मोहम्मद सत्कार के तीस वर्षीय पुत्र मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई है।
वहां मौजूद अन्य ऑटो चालक का बताना है कि हम लोग पुल के निकट ही खड़े थे। तभी लचका पुल से एक लड़की नदी में कूद गई। जिसे बचाने के लिए सलीम भी नदी में कूद पड़ा। हालांकि अब तक दोनों की तलाश जारी है। बूढ़ी गंडक नदी किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी हुई है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…