समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना परिजनों को दी। उधर घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया।फिलहाल घटना स्थल पर मृतक के परिजन व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीर जुट गई है ।
शव की पहचान रौनक कुमार उम्र 17 वर्ष पिता विद्यानंद राय ग्राम रामपुर बिशुन थाना वारिसनगर के रूप में कि गई है । बताया गया है कि रौनक कुमार प्रतेक दिन की तरह कोचिंग क्लास करने के लिए किशनपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर समस्तीपुर ज रहा था। करता था निर्धारित समय पर किशनपुर से ट्रेन पर चढ़ा था। ट्रेन के अंदर भीड़ काफी थी इसी बीच किसी ने उसे धक्का दे दिया जिससे छात्र ट्रेन से नीचे गिर गया । जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई।
जिस लड़के के जेब से एमएसटी, रेलवे टिकट, आधार व अन्य सामग्री प्राप्त हुई है। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने मृतक के परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी व मुआवजा का मांग किया है। उधर रेल थाना अध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर सबको जब कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। इस मामले में एक यूडी केस दर्ज की जाएगी।
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…
वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…
समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…