Samastipur

समस्तीपुर की हवा लगातार हो रही जहरीली; जिला खनन पदाधिकारी का निर्देश, सड़क से 500 मीटर दूर रखें बालू व गिट्टी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बढ़ रहा है जिससे वातावरण में वायु गुणवत्ता काफी खतरनाक हो गई है। बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स के मद्देनजर वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए लोगों से मास्क भी लगाने की अपील की गई है। वहीं अन्य सावधानियां भी बरतने की बात एक्सपर्ट द्वारा कही गई है।

दूसरी ओर जिला खनन विभाग की ओर से इससे संबंधित निर्देश जारी किया गया है। इसको लेकर जिला खनन पदाधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि जिला में वायु प्रदूषण में एक्यूआई 350 के ऊपर पहुंच गया है। शहर में वायु, जल, मिट्‌टी आदि का अवांछित द्रव्य प्रदूषण बढ़ रहा है।

इसको लेकर सभी गिट्टी, बालू व सीमेंट के खुदरा लाइसेंसधारियों को सड़क मार्ग से कम से कम 500 मीटर की दूरी पर अपना भंडारित स्थल बनाने, भंडारित स्थान पर पानी का छिड़काव समय-समय पर करते रहने व भंडारित स्थल से गिट्टी, बालू या सीमेंट को कहीं ले जाने के लिए प्रयुक्त वाहन पर तिरपाल का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है। जिससे इसके माध्यम से वायु प्रदूषण कम किया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago