Samastipur

समस्तीपुर: खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीक होने से महिला झुलसी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जनार्दन पुर गांव में शनिवार शाम खाना बनाने के दौरान झुलस कर एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान गांव के संजय राय की पत्नी गीता देवी 38 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से गीता देवी बुरी तरह से झुलस गई थी। हल्ला होने पर जुटे लोग महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने शव को जब कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। सदर डीएसपी ऐसन फखरी ने बताया कि महिला की झुलस कर मौत हुई है। इस मामले की जांच की जा रही है। अब तक परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ‌ पुलिस इस मामले को अभी अपने स्तर से‌ जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

2 घंटे ago

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

5 घंटे ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

15 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

16 घंटे ago