समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जनार्दन पुर गांव में शनिवार शाम खाना बनाने के दौरान झुलस कर एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान गांव के संजय राय की पत्नी गीता देवी 38 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से गीता देवी बुरी तरह से झुलस गई थी। हल्ला होने पर जुटे लोग महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने शव को जब कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। सदर डीएसपी ऐसन फखरी ने बताया कि महिला की झुलस कर मौत हुई है। इस मामले की जांच की जा रही है। अब तक परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस इस मामले को अभी अपने स्तर से जांच कर रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…
समस्तीपुर : वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास गुरुवार की सुबह…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…
समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…