Samastipur

गल्ला व्यवसायी भाइयों पर फायरिंग मामले में 36 घंटे बाद ​​​​​​​FIR दर्ज, लापरवाही बरतने पर मथुरापुर ओपी अध्यक्ष हटाई गई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मगरदही पुल पर 3 दिन पूर्व हुए गला कारोबारी भाई से लूट की कोशिश व गोलीबारी के मामले में आखिरकार नगर पुलिस ने घटना के तीसरे दिन प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज की गई प्राथमिकी में गोलीबारी के अलावा 57 हजार रुपए भी लूटे जाने की बात कही गई है।

गौरतलब है कि इस लूट कांड को लेकर नगर व मथुरापुर पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर पेंच फंसा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल के कर्मियों ने मापी भी की थी। माफी के बाद घटनास्थल मथुरापुर ओपी का बताया गया था। बावजूद एसपी के निर्देश पर इस मामले में शनिवार को नगर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। जख्मी गल्ला कारोबारी विनय कुमार के बयान पर दो अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया है।

एसपी हृदय कांत ने बताया कि इस लूट मामले में नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी को शुरू से ही अनुसंधान करने का निर्देश जारी किया गया था। पुलिस की टीम इस मामले में काम कर रही है, जल्द ही इस कांड का खुलासा हो जाएगा। उधर इस कांड के बाद हुए विवाद को देखते हुए एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरापुर ओपी अध्यक्ष गुलनाज कौशल को थाना अध्यक्ष पद से हटाकर महिला थाने में जीएसआई बना दिया है, जबकि बिथान के थाना अध्यक्ष खुशबुद्दीन को मथुरापुर ओपी का नया थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थापना की प्रतीक्षा में बैठे दिल कुमार भारती को बिथान का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण में कोई भी पुलिस पदाधिकारी शिथिलता बरते है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस लूट कांड का भी खुलासा हो जाएगा। पुलिस की टीम ने घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली है।

आपको बता दें कि गुरुवार रात दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग के मगरदही घाट बीच पुल पर गल्ला कारोबारी विनय कुमार साह व उनके भाई संजय कुमार साह से लूटपाट के दौरान गोली मार जख्मी कर दिया था। व्यवसायी बाजार समिति से शहर के गोला रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। लूट की कोशिश और गोलीबारी की इस घटना के बाद 3 दिनों तक सीमा विवाद के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी। शनिवार तीसरे पहर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

8 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

55 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago