Samastipur

समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने 2628 लीटर शराब लोड ट्रक किया जब्त, चालक गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लक्षरामपुर टारा के पास छापेमारी कर विदेशी शराब लदा ट्रक जब्त करने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि शराब के साथ पीछे पीछे दूसरे वाहन से चल रहा धंधेबाज फरार हो गया। जब्त ट्रक से 2628 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है।

उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शराब की खेप पहुंचने की सूचना पर उत्पाद निरीक्षक नील कमल, सुभाष कुमार, मनोज कुमार एवं एएसआई गौरव कुमार व जवानों के साथ जांच की जा रही थी। उसी दौरान कल्याणपुर टारा के पास एक ट्रक को संदिग्ध हालत में देख रोका गया। तलाशी में ट्रक से शराब मिलने के बाद बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार ट्रक चालक मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का बिशु कुमार बताया गया है। इस दौरान स्थानीय एक युवक को भी उत्पाद विभाग ने संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। लेकिन इसकी सूचना मिलते ही गांव के दर्जनों लोग एवं जनप्रतिनिधि पहुंच गए। जिसके बाद उसे मुक्त कर दिया गया। उक्त युवक ट्रक को देखने पहुंच गया था, जिसके कारण संदेह के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया गया था।

इधर, गिरफ्तार ट्रक चालक ने उत्पाद विभाग को बताया कि उसे दरभंगा फोरलेन पर ट्रक दिया गया। जिसे ताजपुर में डिलिवरी करनी थी। ट्रक के पीछे दूसरी गाड़ी से धंधेबाज भी थे। लेकिन वह भाग गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। इसमें शामिल अन्य तस्करों की पहचान के लिए कारवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

21 मिनट ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

4 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

20 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

21 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

21 घंटे ago