Samastipur

समस्तीपुर जिला स्थापना दिवस को लेकर नशा मुक्त बिहार मिनी मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला के 51वां स्थापना दिवस को लेकर रविवार को नशा मुक्त बिहार मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया। समस्तीपुर पूसा पथ पर आयोजित इस मैराथन दौड़ का उद्घाटन डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी हृदय कांत ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपनारायणपुर बेला से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।

इस दौड़ को दो भागों में बांटा गया था। 16 वर्ष अथवा दशम वर्ग के तक के छात्र और छात्राओं के लिए बालक और बालिका वर्ग में 2 किलोमीटर के अलावा 16 वर्ष से अधिक उम्र के लड़का और लड़की के लिए 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपनारायणपुर बेला से लेकर इमली चौक होते हुए गरुआरा तक किया गया। इस मैराथन दौड़ में सभी वर्गों को मिलाकर 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उद्घाटन समारोह के मौके पर डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि चारों वर्ग में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान लाने वाले को ₹5000 द्वितीय स्थान लाने वाले को ₹3000 तथा तृतीय स्थान लाने वाले को ₹2000 नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 4 नंबर से 10 नंबर तक आने वाले सभी बच्चों को एक- एक हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसके अलावा स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन के मौके पर 14 नवंबर को सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसपी हृदय कांत ने कहा कि इस मिनी मैराथन दौड़ का उद्देश्य नशा मुक्त समस्तीपुर और नशा मुक्त बिहार को बनाना लक्ष्य है। इसके लिए उन्होंने आम लोगों से भी नशा मुक्त समस्तीपुर बनाने में सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि नशा परिवार ही नहीं समाज को नष्ट कर देता है। इसका त्याग जीवन बदलता है। ‌उधर मिनी मैराथन दौड़ को देखते हुए समस्तीपुर-पूसा पथ पर सुरक्षा की भारी व्यवस्था की गई थी। सड़क के दोनों और सुरक्षाबलों को लगाया गया था। इसके अलावा प्रतिभागियों के साथ डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस भी चल रही थी। मैराथन दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

4 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

4 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

4 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

5 घंटे ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

5 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

5 घंटे ago