Samastipur

समस्तीपुर के DM ने सभी पंचायत के वार्डों में साेलर स्ट्रीट लाइट जल्द लगाने का निर्देश दिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के निजी प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना को लेकर जिला स्तर पर गठित जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस डीएम योगेन्द्र सिंह ने चयनित एजेंसियों को एकरारनामा करने व विभागीय निर्देश के अनुरूप सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान आगे की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया।

साथ ही जिला पंचायती राज पदाधिकारी को जिला के लिए चयनित तीनों एजेंसियों के साथ एकरारनामा कर योजना में आगे की कार्रवाई आरंभ करने व ब्रेडा के प्रतिनिधि को तीनों एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर योजना में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों के सुरक्षित भंडारण के लिए उपयुक्त भवन को वेयर हाउस के रूप में चिह्नित करने का निर्देश दिया। मौके पर एडीएम अजय कुमार तिवारी, डीपीआरओ अनुग्रह नारायण सिंह सहित बिजली विभाग के समस्तीपुर, रोसड़ा व दलसिंहसराय के अधिकारियों ने भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

3 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

3 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

3 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

4 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

13 घंटे ago