Samastipur

समस्तीपुर जिले का 51वां स्थापना दिवस समारोह मनाने की तैयारी शुरू, पशुपालन प्रतियोगिता समेत अन्य कई प्रतियोगिताएं होगी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले का 51वां स्थापना दिवस समारोह मनाने की तैयारी शुरू हो गयी है। इस बार भी खेल, संगीत, क्विज, चित्रकला समेत कई प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा पशुपालन प्रतियोगिता भी करायी जाएगी। मंगलवार को डीएम योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में डीएम ने 51वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने के लिए सभी विभागों की तैयारी का जायजा लिया। इसके साथ ही स्थापना दिवस के संपूर्ण तैयारी एवं समारोह की विधि व्यवस्था के लिए डीडीसी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया। डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीडीसी को विकास- सह- स्वच्छता मार्च के आयोजन के लिए कमेटी गठित करने करने का निर्देश दिया।

वहीं 14 नवम्बर को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला के प्रभारी मंत्री एवं सभी गणमान्य लोगों को आमंत्रित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। डीएम ने उद्घाटन के समय राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले जिला के खिलाड़ियों, व्यक्तियों, जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों, कर्मचारियों कों उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का आदेश दिया। इसके लिए उन्होंने सभी एसडीओ को अपने अपने क्षेत्र से ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों व व्यक्तियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

उन्होंने उद्घाटन मंच एवं आगंतुकों को बैठने के लिए पंडाल का निर्माण ससमय कराने, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता, दहेज प्रथा, बाल विवाह, जल जीवन हरियाली इत्यादि से संबंधित चित्रकला व निबंध के लिएं प्रतिभागियों का चयन अनुमंडल स्तर पर करने का आदेश दिया। कहा कि सर्वश्रेष्ठ को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर उन्नत नस्ल के गायों के बीच प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि गाय पालकों से संपर्क कर अच्छे नस्ल की गायों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुलाये। सर्वश्रेष्ठ तीन उन्नत नस्ल की गायों का चयन कर गाय पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। डीएम ने पटेल मैदान के अलग-अलग चिन्हित भागों में मिनी मैराथन के साथ साथ वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता करवाने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया। इसके साथ ही दिव्यांग, वृद्धजन और ट्रांसजेंडर समुदायों के लिए भी कम से कम एक- एक खेल अलग से करवाने का निर्देश दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था करने का निर्देश सदर एसडीओ को दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

10 घंटे ago