Samastipur

समस्तीपुर जिले का 51वां जिला स्थापना दिवस आज: पटेल मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम

 व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले का 51वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर मुख्य कार्यक्रम पटेल मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहेंगे। स्थापना दिवस को लेकर सबसे पहला कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से स्वच्छता रैली के रूप में आरंभ हो गया है।

बताया गया कि यह रैली कलेक्ट्रेट से आरंभ होकर ताजपुर रोड के रास्ते आरएसबी इंटर महाविद्यालय के रास्ते विकास भवन गेट होते हुए पटेल मैदान तक निकाली जाएगी। जिले के 106 प्रतिभागियाें काे पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। वहीं दिन के समय पटेल मैदान कार्यक्रम के दौरान जिला स्थापना दिवस पर स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। जिसमें जिले के इतिहास के साथ ही अब तक उपलब्धियों की चर्चा होगी।

जिले में एक से सप्ताह से चल रहे थे विभिन्न कार्यक्रम

बीते एक सप्ताह से जिला व प्रखंड मुख्यालयों पर कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को सोमवार को सम्मानित किया जाएगा। इसमें पैक्स अध्यक्ष, मुखिया, समिति, अवकाश प्राप्त सरकारी सेवक व पेंशनर, विद्यार्थी, मदरसों के बच्चे आिद शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago