समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 13 साल की नाबालिग किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म के बाद उसकी जीभ काट दी। उसके अंगों को नुकसान पहुंचाया है। गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। बेहोश होने पर किशोरी को मृत समझ बगीचे में फेंक सभी बदमाश भाग गया। 11 नवम्बर को हुई घटना के बाद परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिये बगैर बच्ची को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले गये, जिससे मामला दबा रहा। रविवार को भनक मिलने पर भाकपा माले के नेता गांव गये तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग गाछी (आम के बगान) में ही रहते हैं। घटना के दिन बच्ची 8.30 बजे सुबह तक झोपड़ी में ही थी। मां-पिता गांव में निकल गए थे। इसी बीच उसे घर से अगवा कर उसी गाछी (बगान) में सुनसान स्थल पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
गांव से लौटने के बाद जब घर में लड़की नहीं मिली तो उसकी खोज शुरू हुई। शाम में वह बेहोशी की अवस्था में मिली। शरीर से खून का रिसाव हो रहा था। दरिंदों ने उसके संवेदनशील अंगों और जीभ को काट लिया था। उसके चेहरे पर भी दांत से काटने के निशान थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे मुजफ्फरपुर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वह जीवन और मौत से जूझ रही है।
रविवार को भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिनेश कुमार एवं पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ने पीड़ित स्वजन से मिलकर घटना की जानकारी ली और न्याय का भरोसा दिलाया। चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू ने बताया कि परिजन ने घटना की सूचना नहीं दी थी। रविवार को जानकारी मिली है। जांच शुरू कर दी गयी है। परिजन के आवेदन देने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…