Samastipur

समस्तीपुर DRM ऑफिस चौक से सातनपुर तक वर्षों से जर्जर सड़क के विरोध में एक दिवसीय धरना आयोजित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के डीआरएम ऑफिस चौक से महादेव चौक कोरबद्धा, बेलारी, उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय होते हुए सातनपुर तक NH-28 से जोड़ने वाली जर्जर सड़क के विरोध में महादेव चौक पर जिला स्थापना दिवस के दिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सड़क जीर्णोधार समिति के बैनर तले इस धरना की अध्यक्षता समाजसेवी अरविन्द कुमार ने किया व संचालन देवेंद्र पाठक ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बिहार सरकार के मंत्री रामश्रय सहनी मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में संयोजक नीरज कुमार झा समेत सैकड़ों वक्ताओं ने भाग लिया एवं सड़क निर्माण के लिए लोगों ने समिति के बैनर तले आंदोलन को तेज बनाते हुए अंतिम पैगाम जाने तक का संकल्प लिया। धरना में दर्जनों किसान, छात्र, महिलाओं व दैनिक चालको ने भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा की यह अंतिम धरना नहीं है। इस धरना के बाद बेलारी, लखनीपुर, उजियारपुर, कमला सातनपुर तक अलग-अलग दिन धरना दिया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान जारी रखते हुए राजपाल तक इस शिकायत को पहुंचाने का निर्णय लिया। मुख्य वक्ता के रूप में गौरव शर्मा, संतोष कुमार झा, बेलारी के मुखिया गोपाल चौधरी, अशोक पुष्पम, देव नारायण सहनी, मुकेश झा, मेघा भारती, विनय पाठक, कृष्णा कुमार आदि लोग मौजूद थे। इस एक दिवसीय धरना का समापन युवा नेता कृष्ण बालक ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

5 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

6 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

6 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

8 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

9 घंटे ago