Samastipur

समस्तीपुर में एक घंटे के भीतर चोरों ने उड़ाई 4 साइकिल, चोरी की वारदात CCTV में कैद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड में 1 घंटे के अंदर चार साइकिल गायब होने के बाद दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया है। हालांकि यह घटना विभिन्न दुकान और मोहल्ले में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोरी की यह वारदात गुरुवार शाम की बताई गई है। शुक्रवार दोपहर से चोरी की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कम उम्र के लड़कों द्वारा साइकिल चुराए जाने की वारदात पूरी तरह से कैमरे में कैद हुई है।

पहली वारदात शहर के स्टेशन रोड स्थित एक जूता-चप्पल की दुकान के पास की है जहां गली में लगी साइकिल चोर लेकर भाग रहे हैं। जबकि दूसरा वारदात शहर के मिलत अकादमी के पास की है जहां एक साइकिल दुकान के पास लगी साइकिल चोर लेकर फरार हो जाते हैं।

इसके अलावा भी शहर स्टेशन रोड स्थित अलग-अलग जगहों से भी दो अन्य साइकिले चोर ले जाते हुए कैद हुए हैं। सभी घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने नगर थाने को सूचना दी है। मोहल्ला के तनवीर आलम तन्हा ने बताया कि इस रोड में आए दिन साइकिल को कौन कहे बाइक भी गायब हो रही है। 2 दिन पूर्व भी बाइक चोरी की घटना हुई है।

उधर नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि चोरी के घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी की घटना को अंजाम देने वाला चोर 14 से 16 वर्ष के बीच का बताया जा रहा है। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago