Samastipur

पूर्व मुखिया पति हत्याकांड मामले का समस्तीपुर पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस की एसआईटी की टीम ने इसी महीने की गत 13 नवंबर को जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव में किसान सह पूर्व मुखिया पति रामप्यारे सिंह की हत्या मामले का खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चकमेहसी सोमनाहा के ही लाला सहनी नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार दोपहर संवाददाता सम्मेलन के दौरान सदर डीएसपी एसएच फखरी ने बताया कि तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर इस मामले में पुलिस ने लाला साहनी को गिरफ्तार किया है। लाला सहनी ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। डीएसपी के अनुसार लाला सहनी ने घटना में शामिल अन्य लोगों का भी नाम बताया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

13 नवंबर को किसान की कर दी गई थी लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या

बताया गया है कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव में गत 13 नवंबर को कतिपय लोगों ने खेत पर बाउंड्री वाल को लेकर पंचायत करने गए पूर्व मुखिया पति रामप्यारे सिंह की लोगों ने लाठी और डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। बाद में उन्हें गंभीर अवस्था में पटना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गांव में तनाव हो गया था और एक पक्ष के लोगों ने आरोपी पक्ष के कई घरों में आग भी लगा दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

19 मिनट ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

1 घंटा ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

5 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

21 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

22 घंटे ago