Samastipur

समस्तीपुर: आपसी विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट के दौरान चली गोली, सेना का जवान समेत आधा दर्जन जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के घटहो ओपी क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली भी चली। इसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसमें सेना के जवान समेत एक ही परिवार के चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक युवक के दाएं पांव में गोली लगी है। शुक्रवार की रात्रि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मियों को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

गोली से घायल युवक की पहचान उसी गांव के राजेश कुमार के रूप में की गयी है। वहीं मारपीट में जख्मी होने वालों में विकास कुमार, इंद्रजीत कुमार, ऋषिकेश कुमार आदि शामिल हैं। जख्मी लोगों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में एक पक्ष के लोगों ने थाना में आवेदन दिया है।

इसमें चंद्र कुमार झा उर्फ चानों झा ने कहा है कि शुक्रवार देर रात कुछ लोग हथियार से लैस होकर उसके घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हल्ला सुनकर स्थानीय ग्रामीण जुटने लगे। तब सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गए।

चंद्र कुमार झा उर्फ चारों झा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों द्वारा दूसरे पक्ष से भी एक दो लोग के घायल होने की बात बताई जा रही है। हालांकि ओपी अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल एक पक्ष ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। दूसरे पक्ष का आवेदन अभी नहीं आया है। जख्मी विकास कुमार सेना के जवान बताए गये हैं जो छठ पर्व के अवकाश में घर आए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

29 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

59 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago